
बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती का बड़शोल पहुंचने पर बड़शोल कमेटी के अध्यक्ष आशीष महापात्रा के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बड़शोल मंडल पहुंचे थे.उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन और पार्टी के विस्तार संबंधित अन्य पहलुओं पर चर्चा की. श्री चक्रवर्ती ने कहा कि बड़शोल मंडल कमेटी संगठन के विस्तार कार्य करें, वे हर संभव उनका सहयोग करेंगे. कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के नीति सिद्धांत के प्रचार प्रसार कर और पीएम नरेन्द्र मोदी के विकास कार्य को लेकर जनता तक पहुंचे और संगठन से जोड़कर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाये. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बाप्टू साव, जिला उपाध्यक्ष जोतशनामई बेरा, मंडल उपाध्यक्ष लिपी रानी दत्ता, नवनीधर प्रधान,आशीष मंडल, गणेश हांसदा, मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह, मंडल मंत्री अरुण साव, राखोहरी मुखी, बुधुराम संड, हाबल गिरी, कोषाध्यक्ष मृणाल कांति भूंई, युवा नेता यादव पात्र, राज महापात्र, महेंद्र राणा, शिबू संतरा, सौरव घोष, लिटू आईच, श्यामापद समेत अन्य उपस्थित थे.















