
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा गांव में काली पूजा कमेटी द्वारा पूजा के अंतिम दिन लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस दौरान विधायक समीर माहंती ने मां काली की पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम मांडी,बलराम महतो, मंगल हांसदा,मिथुन कर,बिमल नायक,कमेटी के गणेश दास,तापस दास,गौतम दास, मिथुन दास,साहेव दास समेत अन्य उपस्थित थे.















