
चाईबासा: जगन्नाथपुर पुलिस के सहयोग से बाल संरक्षण टीम ने मंगलवार को तीन मासूम बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया. जहां बाल कल्याण समिति ने तीनों मासूमो को उनके पिता मुकर लागुरी को सौप दिया. विदित हो कि कुपोषण के शिकार तीन बच्चे को प्रशासन की मदद पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी चाईबासा ,पुनीता तिवारी के आदेशनुसार चाइल्ड लाइन ने त्वरित करवाई करते हुए जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के सहयोग से सभी तीनों कुपोषित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था. जहां करीब दो सप्ताह तक डॉ विकास मांझी की देखरेख में तीनों मासूम बच्चो का इलाज किया गया. इलाज़ के पश्चात मंगलवार को बाल संरक्षण टीम ने थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के द्वारा व्यवस्था की गई वाहन से तीनो मासूमो को पिता मुकरु लागुरी के साथ चाईबासा ले जाया गया तथा तीनो मासूमों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. बाल कल्याण समिति ने बच्चों पिता की राय जानने के पश्चात बच्चों का अच्छी तरह से देखरेख करने का निर्देश देकर सभी बच्चों को उनके पिताजी को ही सौप दिया.















