
चाकुलिया : आस्था के महापर्व छठ पूजा बुधवार को नहाय -खाय के साथ शुरू होगा. पूजा में छठ व्रतधारी भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के लिए विभिन्न वाहनों पर सवार होकर प्रखंड की जुगितुपा पंचायत के बड़शोल गांव स्थित कूपन नदी घाट पहुंचकर छठ की पूजा भक्ति भाव और श्रद्धा पूर्वक करते हैं. पूजा में व्रतियों की किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके तहत बुधवार को विधायक समीर महंती, बीडीओ देवलाल उरांव और कार्यकर्ताओं के साथ छठ घाट पहुंचकर घाट का निरीक्षण किया. नदी घाट में गंदगी देखकर नाराज हुए और नदी के किनारे उगे झाड़ियों की साफ -सफाई करने के लिए बीडीओ को कहा.

विधायक ने कहा कि बड़शोल नदी घाट तक सड़क पर उभरे गड्डे को शीघ्र दुरुस्त किया जाए ताकि किसी व्रतधारी को किसी तरह की परेशानी न हो. इसका ख्याल हर हाल में रखना है. सड़क पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा ताकि व्रतियों को राहत मिले. विधायक ने कहा कि नदी घाट पर व्रतियो को कपड़े बदलने के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनवाया जाएगा. जहां पर महिलाएं अपने कपड़े बदल सकेंगी. मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रशासन द्वारा छठ पर्व के मद्देनजर सारी तैयारियां की जा रही है. नदी घाट पर साफ सफाई का काम युद्धस्तर पर चलेगा. ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नही हो. इस मौके पर बुबाई दास, देवाशीष दास, राजेश सिंह, मनोज अग्रवाल, दीप कुमार, विशाल बारिक, रत्नेश सिंह, पार्षद असगर हुसैन, झंटु भोल, गौतम शर्मा, लखन मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.















