
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया गांव निवासी कल्याण दास कैंसर बीमारी से पीड़ित है. गुरुवार को विधायक समीर महंती उनके परिवार से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली. विधायक ने परिवार को आश्वास्त किया कि वे उपचार में हरसंभव सहयोग करेंगे. परिवार के सदस्यों ने विधायक से कहा कि कल्याण दास को विगत दिनों मेहरबाई हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. विधायक ने मेहरबाई हॉस्पिटल के डॉ अमिताभ चटर्जी से दूरभाष पर बातकर जानकारी ली और बेहतर इलाज करने की बात कही है. मौके पर कोकिल माइति, आलोक दास, पुलक रंजन महापात्र, बिशु माईति, मिथुन कर, साहेव महंती, बुबुन दास समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







