जमशेदपुर : ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस जमशेदपुर एवं महिला विकास मंच कोल्हान प्रमंडल के द्वारा देश की एकमात्र भूतपूर्व महिला प्रधानमंत्री एवं स्वर्गीय इंदिरा गाँधी की जयंती के पर गुरुवार को सामुदायिक भवन शास्त्रीनगर के प्रांगण मे एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस जमशेदपुर के अध्यक्ष अफसर इमाम एवं महिला विकास मंच कोल्हान प्रमंडल की अध्यक्ष निशात खातून के नेतृत्व में अन्य सहयोगियों सहित दिवगंत प्रधानमंत्री की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । शिविर मे पूर्णिमा नेत्रालय के चार कुशल डॉक्टरों द्वारा लगभग 200 वंचित व्यक्तियों के नेत्रों की जांच की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जावेद जमाल, विवेक मिंज, मिराज खान, प्रभात बाखला, मोहम्मद सरफ़राज़, सत्येंद्र सहाय, मोहम्मद शाहनवाज़, कुलकांत कौशल, प्रियांक टोपनो समेत अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रहीI कार्यक्रम के अंत में हाफ़िज़ फैसल इमाम और निशात खातून ने धन्यवाद ज्ञापन किया।







