
चाकुलिया: चाकुलिया के डूमुरडीह में शिव शंभू क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया. गुरुवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच गोदो टीम और मुर्मु फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता में मुर्मु फुटबॉल टीम ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक समीर माहंती ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार कर किया. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र की लोकप्रिय खेल है. खेलकूद से मानसिक और शारिरीक विकास होता है. कहा कि क्लब ने प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतर मंच देने का काम किया है. खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें. मौके पर उन्होंने विजेता टीम को 10 हजार रुपये और सील्ड वही उप विजेता टीम को 7 हजार रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया. मौके पर जिला परिषद शिव चरण हांसदा,सखिला टुडु,अमर हांसदा,नंद दास,शंभू नायक,यदुनाथ हांसदा,मिथुन कर,जगत मुर्मू,दिलीप नायक,कमेटी के सदस्य बनो नायक,चंडी नायक,अजय नायक,मोहन नायक,कृष्णा नायक,सामा नायक,पिंटु सबर,भकत सबर समेत अन्य उपस्थित थे.















