
रांची : झारखंड सरकार ने छठ के मौके पर शनिवार को भी छुट्टी दी है. पूर्व के आदेश में संशोधन करते हुुए झारखंड सरकार के अवर सचिव एचके सुधांशु ने बताया है कि 30 अक्तूबर 2019 के आदेश को बदला जा रहा है, जिसके तहत 21 नवंबर शनिवार को एनआइ एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जा रहा है. अब तक शुक्रवार को ही सिर्फ छठ घोषित की गयी थी, जिसके बाद शनिवार को भी छुट्टी दे दी गयी है.















