
जमशेदपुर : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी झारखण्ड क्षत्रिय महिला संघ (सोनारी) इकाई द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए समाज में कोविड-19 संक्रमण के कारण स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले दुष्प्रभाव के फलस्वरूप ब्लड की बढ़ती हुई मांग को दृष्टिगत करते हुए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन ब्लड बैंक में किया गया। कैंप के आयोजन में मुख्यत: क्षत्रिय महिला संघ सोनारी की अध्यक्ष शालिनी सिंह, सचिव अंजू सिंह, उपाध्यक्ष शम्मी सिंह, कोषाध्यक्ष शोभा सिंह एवं पीआरओ अंजू सिंह की अहम भूमिका रही। कैंप में 55 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा कोई दान नही है। कैम्प के संचालन में मुख्य रूप से जय प्रकाश सिंह, मनोज सिंह, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिंह, एसएन सिंह, ओपी सिंह तथा सभी गणमान्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभु नाथ सिंह एवं कविता परमार, मंजू सिंह, देवेन्द्र सिंह, कुणाल षाड़ंगी एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थिति होकर हौसला अफजाई की। झारखण्ड क्षत्रिय महिला संघ सोनारी इकाई ने सभी ब्लड डोनरो के प्रतिया हार्दिक बधाई एवं आभार जताया है.







