
जमशेदपुर : झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की कोल्हान विवि प्रक्षेत्र की कार्यकारिणी कमेटी की आपताकालीन बैठक अध्यक्ष मनोज किशोर की अध्यक्षता में जमशेदपुर वीमेंस कालेज के परिसर में रविवार को आयोजित हुई। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। वेतन निर्धारण से जुड़े मामले के निबटारे के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें प्रक्षेत्रीय सचिव विश्वंभर यादव, एसएन पांडेय, उमेश कुमार को शामिल किया गया। गेड पे, कृतकारी भत्ता से संबंधित मामले के संबंध में निर्णय लिया गया कि कुलपति से मिलकर तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की मांगे निर्धारित समय तक नहीं मानी गई तो संघ आंदोलन करेगा। दिसंबर-जनवरी में अधिवेशन पर भी चर्चा बैठक में हुई। इसी बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र ठाकुर की देखरेख में कोल्हान विश्वविद्यालय की प्रक्षेत्रीय कमेटी के रिक्त पदों पर कर्मचारियों का मनोनयन किया गया। (सूची नीचे देखें)
इनका हुआ मनोनयन
इंद्र बेसरा-प्रक्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अजय झा एवं सनत दे प्रक्षेत्रीय संयुक्त सचिव, मनमोहन कुमार कोषाध्यक्ष, प्रक्षेत्रीय प्रवक्ता चंदन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य-संजय उरांव, विश्वनाथ कुमार, विकास श्रीवास्तव, उत्तम चट्टोपाध्याय।








