
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत टीलु भट्टा निवासी एक 35 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों की गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों में ग्वाला बस्ती निवासी प्रदीप यादव और राजू शामिल है. रविवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. मामला शनिवार दोपहर का है. घटना के संबंध में महिला ने मामला दर्ज कराया था. महिला के द्वारा शिकायत के अनुसार वो ग्वाला बस्ती में गोबर इकट्ठा करने गई थी. उसी बीच प्रदीप ने उसे बुलाया और अपने घर पर ले गया, जहां राजू पहले से ही मौजूद था, दोनों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया. बलात्कार करने के बाद दोनों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया. घटना के बाद वह सीधे थाना पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी. शिकायत के बाद से पुलिस दोनों की तलाश में थी, पर दोनों फरार चल रहे थे. पुलिस ने पहले राजू को गिरफ्तार किया. उसके बाद राजू की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को प्रदीप को भी धर दबोचा. सोमवार को पुलिस महिला का मेडिकल करवाएगी.







