जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था माइ कंट्री माई फैमिली द्वारा झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया है. इसके माध्यम से इन्होंने राज्य के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगार कॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग उठाई है. इन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण देश और राज्य भर में बड़ी संख्या में युवा रोजगार से वंचित हो गए हैं. ऐसे में कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुँच चुके हैं. इन्होंने कहा कि सरकार उन तमाम बेरोजगारों को बेरोजगार कार्ड प्रदान करे जिसके आधार पर उन्हें सरकारी मदद प्राप्त हो सके. साथ ही वैसे बेरोजगार जो खुद से स्टार्टअप इंडिया के तहत अपना रोजगार शुरू करना चाहते है, वैसे लोगों को भी बेरोजगार कार्ड के माध्यम से बैंक लोन प्रदान करें ताकि वे स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए दूसरों को भी रोजगार से जोड़ सके.






