
सांकेतिक तस्वीर.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत क्रॉस रोड नंबर तीन निवासी रोमा कुमारी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. रोमा ने इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में न्यायालय परिवाद के माध्यम से दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने पति विवेक अग्रवाल, सास सरिता अग्रवाल, ससुर अनिल अग्रवाल और ननद सविता साहू के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. पीड़िता के अनुसार उसकी शादी मुसाबनी के विवेक से अप्रैल 2019 में हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे. इससे तंग आकर वह फरवरी 2020 में अपने मायके वापस आ गई. मायके वालों की भी तरफ से काफी मामले को सुलझाने का काफी प्रयास किया गया पर मामला उलझता चला गया, जिसके बाद उसने मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






