
चाईबासा: चक्रधरपुर के भगत सिंह चौक पर नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत किया गया. यहां पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने बुके भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान चाईबासा नगर प्रभारी शेषनारायण लाल ,संजय पासवान,राजू प्रसाद कसेरा, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह आदि मौजूद थे. इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ का भी स्वागत हुआ. केड़िया पेट्रोल पंप के समीप भाजपा नेता संजय मिश्रा व सुरेश साव के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश का बाजा गाजा के साथ जोरदार स्वागत हुआ.पवन चौक में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष परमेन्द्र सिंह चौहान ,भाजपा नेता खिरोद प्रधान अशोक दास समेत भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया.





