
घाटशिला : घाटशिला के गौरीकुंज उन्नयन समिति के सदस्यों ने खड़गपुर के डीआरएम के नाम घाटशिला स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा.सौंपे गये मांग पत्र में कहा है कि कानीमहुली हॉल्ट से राखामाइंस स्टेशन तक सभी स्टेशन में पुनःबांग्ला भाषा में स्टेशन का नाम लिखा जाए और ट्रेन के आवागमन की उदघोषणा भी बांग्ला भाषा में किया जाए.मौके पर समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी, सचिव सुनील सरकार, कोषाध्यक्ष मृणाल क्रांति विश्वास, सह सचिव उत्तम सिन्हा, नीलशंकर दत्त, प्रदीप भद्र, कार्यकारिणी सदस्य बबलु नायक, अर्जुन सिंह, रथिन मदीना, कन्हैया शर्मा,सुभाष मुखर्जी, संरक्षक सोमेन दत्त समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




