
चाईबासा: वैसे तो झारखंड प्रदेश का कोल्हान प्रमंडिलय पश्चिमी सिंहभूम जिला चाईबासा और सारंडा का क्षेत्र लौह आयस्क व खनिज संपदा के लिए जाना जाता है. यह केवल इतना पर यह जिला अपनी पहचान को मोहताज नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा जंगल के नाम पर सारंडा एशिया के मानचित्र पर भी अवल है,अब यह जिला का परचम संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित दुबई वर्ल्ड कार्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने गये झारखंड से एकमात्र गो कार्ट रेसर पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर प्रखंड के मालुका गांव निवासी यामिनी कांत नाग ने भारतीय टीम के प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरे स्थान हासिंल कर भारत का झण्डा लहराया है.
दुबई वर्ल्ड कार्टिंग चैंपियनशिप का मुकाबला में कुल 34 देशों ने भाग लिया था जिसमें चैंपियनशिप में प्रथम स्थान यूएई दुबई को मिला द्वितीय स्थान पुर्तगाल को और तृतीय स्थान भारत को. राज्य सें पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय के मालुका पंचायत के यामिनी कांत नाग युवा नें एकमात्र गो कार्टिंग रेसर में भाग लिया.यामिनी कांत नाग ने दुरभाष पर बताया कि दुबई वर्ल्ड कार्टिंग चैंपियनशिप में मुकाबला बेहद कठिन था क्योंकि इसमें विश्व की 34 टीमें हिस्सा ले रहे थे और सभी टीमें काफी मजबूत थी क्योंकि विदेश में इस खेल का बहुत अच्छा प्रदर्शन के लिए जाना जाता है. दो दिन के प्रतियोगिता के समापन के बाद लौट रहे हैं स्वदेश दिल्ली पहुंचे.



