
चाकुलिया : चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. धरना के पश्चात प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ देवलाल उरांव से मिलकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये मांग पत्र में कहा है कि पंचायत तथा नगर निकाय का चुनाव तय समय सीमा में कराया जाए, ताकि जनता को आवश्यकता अनुसार केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल सके. धान की क्रय पंचायत और लैंपस के माध्यम से किया जाए, ताकि किसानों को लाभान्वित किया जा सके, बालू घाट की नीलामी की जाए, जब तक बालू घाट की नीलामी नही की जाती है तबतक सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण के लिए बालू का घाट से उठाव पर छुट दिया जाए, बृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन का भुगतान विगत 8-9 माह से लंबित है, जिसे अविलंब भुगतान किया जाए, प्रधानमंत्री आवास योजना का ससमय लाभुकों के बीच राशि की भुगतान नही की जा रही है जिससे लाभूकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यथाशीघ्र लाभूकों के बीच राशि का वितरण किया जाए समेत आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा है. मौके पर मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, हरि साधन मल्लिक, सुनाराम हांसदा, गोपन परिहारी, मनोरंजन महतो, संजय दास, चंदन महतो, दुर्गा गिरी, बाघराय मांडी, गंगा नारायण दास, बिजय महतो, चन्द्रमोहन मांडी, दिलीप महतो,मो अफजल,अरूण महतो, राजेश नामता, सुरेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.





