गालूडीह: गालूडीह पुलिस ने बुधवार को थाना के समीप नेशनल हाइवे पर हेलमेट जांच अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने करीब 50 मोटरसाइकिल सवारों को रोककर जांच की. कई बाइक सवार बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए. पुलिस ने सभी को हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की सख्त हिदायत दी. हालांकि, किसी पर जुर्माना नहीं लगाया गया. (नीचे भी पढ़े)
सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की. थाना प्रभारी अंकु कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट गंभीर साबित हो सकती है. इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है.












