
जमशेदपुर : परसुडीह के अनुराग तिवारी को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी एवं झारखण्ड बार काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्र अनुराग तिवारी को उनके आवास नामोटोला में सम्मानित किया गया. अनुराग को उनके असाधारण शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया. उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी मे टॉप करके गोल्ड मेडल हासिल किया है एवं राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अनेकों पुरस्कार भी जीते हैं. इस कोरोना महामारी के वजह से आर्थिक रूप से परेशान छात्रों के लिए कानूनी रूप से आवाज़ उठाकर उन सभी 450 विद्यार्थियों का शुल्क माफ करवा कर मदद भी किया है. इस सम्मान समारोह में पूर्व विधायक सह भाजपा झारखण्ड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, झारखण्ड बार काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, जिला पार्षद सुदीप्तो दे राणा, भाजपा के नेता सह समाजसेवी धर्मेंद्र प्रसाद, भाजपा सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा पप्पु, अमरजीत प्रसाद, अरविंद सिंह, पुरेन्द्र पात्रा, करण साहू, पिंटू शर्मा, युदिष्ठिर गोप समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे.



