
,जमशेदपुर:जमशेदपुर के जिला प्रशासन की ओऱ से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. इसके तहत परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा और सुंदरनगर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान कहीं से भी किसी तरह की विरोध प्रदर्शन की बात सामने नहीं आ रही है. इस संबंध में एसडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर काफी दिन पहले ही हटने का नोटिस दिया गया था. बावजूद इसके वे लोग चोरी छूपे अतिक्रमण किए हुए जमीन पर निमार्ण कार्य कर रहे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर उन घरों को तोड़ा गया है. हालांकि इसमें कहीं से भी विरोध की बात सामने नहीं आ रही है. उन्होंने कहा कि जितने भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है वहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा.



