
जमशेदपुर : शुक्रवार को एक्सएलआरआई परिसर में एक्सएलआईआर समिट 2020 पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया. इस आयोजन में टाटा वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट शाहनवाज आलम श्रमिकों की ओर से मुख्य वक्ता रहे. पैनल डिस्कसन का मुख्य विषय सोशल सिक्योरिटी रहा, जिसका एंप्लॉयर और एंप्लॉय पर किस तरह का असर पड़ेगा इस पर भी चर्चा की गई. शाहनवाज आलम ने कहा कि नए एसएस कोड में बहुत सारे अच्छे पॉइंट है मजदूरी के लिए, लेकिन बहुत सारे पॉइंट मजदूरों के विरुद्ध है जिसे सुधारने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नए कोड में ग्रेजुएटी देने की समय सीमा 5 वर्ष से घटाकर 1 वर्ष की गई है, जो कि स्वागत योग्य है. ईएसआई कवरेज भी 10 एंप्लॉय से कम संख्या वाले लागू कर सकते हैं, यह एक अच्छी पहल है. शाहनवाज आलम ने टाटा स्टील टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा चलाये जा रहे सोशल सिक्योरिटी स्कीम के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि लेबर इंस्पेक्टर को फेसिलियर बनाने से एंप्लॉयर द्वारा वॉयलिशन बढ़ जाएगा.



