
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत गौरांगकोचा पंचायत की मां काली महिला समिति की निर्वाचित महिला सदस्य मंगलवार को सरायकेला जिला मुख्यालय पहुंची. जहां उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों को निर्वाचित हुए दो साल से भी अधिक का वक्त बीत चुका है. बावजूद इसके समिति को कार्यादेश प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि 2019 के अगस्त महीने में ही नई कार्यसमिति की घोषणा की गई थी, जिसकी जानकारी सभी संबंधित विभागों को लिखित रूप से दे दी गई है लेकिन साजिश के तहत उन्हें कार्यादेश नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वे पंचायत स्तरीय दाल- भात केंद्र चलती हैं. इन्होने वंदना गोप नामक महिला पर जबरन आदेश दबवाने का आरोप लगाया.
















