
जमशेदपुर : सोनारी के चंद्रज्योति नगर में हिल व्यू रोड पूरी तरह से जर्जर हो गया है. इस कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सड़क के पुनः निर्माण के स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के सभी मुख्य लोग एवं फ्लैट के सभी प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी से मिलकर रोड बनवाने के लिए मेमोरेंडम पर साइन करवाया और जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से मिल कर रोड को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की. विशेष पदाधिकारी से मुलाकात करने वालों में नवल तिवारी, प्रदीप सिंह, भाजपा नेता अशोक सिंह एवं श्री मुंडा शामिल थे. यह जानकारी अभिषेक डे ने दी. उन्होंने कहा कि अगर सड़क नहीं बनी, तो सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.
















