
चाईबासा: नक्सलियों और पीएलएफआई उग्रवादियों के बिरूद्व चाईबासा पुलिस ने सर्च अभियान चला रखा है. इस अभियान में लगातार चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा चलाये जा रहें संयुक्त अभियान में लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है और माओवादियों व पीएलएफआई उग्रवादी नक्सली संगठन को मुंह की खानी पड़ रही है. बावजूद नक्सलियों द्वारा क्षेत्र में आए दिन अपनी उपस्थिति नये नये चेहरे के साथ दे रही है, लेकिन चौकस चाईबासा पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र के आगे नक्सलियों की मंशा पर पानी फिर रहा है. चाईबासा पुलिस को सूचना मिली कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने अर्जुनपुर पिकेट पर नक्सली जीवन कण्डुलना के दस्ता दल के सदस्यों द्वारा हमला किया जा सकता है. इसी सूचना के आलोक में मामले कि सत्यता जानने के लिए चाईबासा पुलिस व सीआरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से गुप्त रुप से विशेष सर्च अभियान चलाया गया.

सूचना मिलते ही आवश्यक कार्रवाई हेतु चाईबासा पुलिस सीआरपी एफ 60 बटालियन के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान झलियामारा गांव से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के चार उग्रवादियों को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम बुधराम गगराई, गोमिया बाकिरा एवं दो नाबालिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जमा तलाशी लेने पर इनके पास से तीन – तीर बम , एक देशी पिस्तौल , एक जिन्दा गोली , चार मोबाईल , एवं अन्य सामान बरामद कर जब्त किया. तीर बमों को सीआर पीएफ 60 बटालियन के बीडी डी एस टीम के द्वारा किया गया. अभियुक्तों से पूछताछ करने पर इन्होने बताया कि भाकपा माओवादी के जोनल कमाण्डर जीवन कण्डुलना के द्वारा सोनुवा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर पिकेट पर सुरक्षा बलो को हानि पहुंचाने के उद्देश्य से रात को तीर- बम से हमले की जाने की योजना बनाई थी उपरोक्त घटना के संदर्भ में सोनुवा थाना में भारतीय दण्ड संहिता, विस्फोटक अधिनियम , आर्म्स एक्ट , यूए पीएक्ट एवं सी एलए एक्ट के धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है. उक्त दो अभियुक्तों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया एवं शेष दो नाबालिक अभियुक्तो को बाल सुधार गृह मे भेजा गया.













