
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 के वैक्सीनेशन की तैयारी को लेकर ड्राई रन का आयोजन किया गया. वैक्सीनेशन को लेकर किसी तरह की असुविधा ना हो इसको लेकर सभी नियमों का पालन करते हुए ड्राई रन के बारें में कर्मियों को समझाया गया.

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कर्मियों को क्या- क्या कर सकते हैं.विदित हो कि जल्द ही पूरे देश में कोविड-19 का वैक्सीनेशन दिया जाएगा, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है. वैक्सीनेशन से पहले ड्राई रन का आयोजन कर देखा गया की हम कितने तैयार हैं. हालांकि आज पूरे देश में ड्राई रन का आयोजन विभिन्न जगहों में किया गया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ विकास माझीं ने बताया कि सबसे पहले टेंपरेचर को माप कर सैनिटइज किया जाएगा. इसके बाद ई रजिस्ट्रेशन देख कर वेटिंग रूम में बैठाया जाएगा, जहां पर 30 मिनट तक रखा जाएगा यदि किसी तरह की दिक्कत हो तो उससे निपटने के लिए तैयार है. डॉ विकास माझी का कहना है कि इससे किसी तरह का कोई परेशानी नहीं है ना ही किसी प्रकार का कोई रिएक्शन होने की संभावना है फिर भी स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार है .






