जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के फाउंड्री डिवीजन में गुरुवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह, जीएम ब्रजेश कुमार सिंह, डीजीएम एल महापात्र, मुनीष कुमार, संजय सिंह, रंजन नायक का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों का आभार जताते हुए एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया. बाद में फाउंड्री डिविजन की टीम तेजस को ‘ पर एक्सलेंस अवार्ड’ मिलने पर टीम के सदस्यों को अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सम्मानित किया. गौरतलब है कि पिछले दिनों बोकारो में चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट (सीसीक्यूसी) – 26 कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें फाउंड्री की टीम तेजस के मॉडल को उपर्युक्त अवार्ड प्रदान किया गया था.




