
जमशेदपुर:जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहरनगर रोड नंबर 6 में काम करने के दौरान दुर्घटना में एक मजदुर घायल हो गया. दुर्घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर उसे अस्पताल पहुंचाने वाले लोग उसके परिजनों को सूचना देकर वहां से फरार होने की फिराक में थे तब कर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हे घेर लिया. मृतक का नाम संतोष कुमार वर्मा (44) बताया जा रहा है. वह न्यू उलीडीह कर रहने वाला है. मृतक मजदुरी कर जीवन यापन करता था.

इधर मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे है. उनका कहना है कि संतोष की एक छह साल की बेटी और पत्नी है. मुआवजे के रुप में उन्होने मांग की है कि बेटी के नाम पर एक लाख रुपये फिक्सट कर दिया जाए और मृतक के क्रियाक्रम का खर्च का वहन किया जाए. मिली जानकारी के अनुसार संतोष को मिर्गी का दौरा आता है. हर दिन की तरह वह घर से काम पर निकला था. मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 6 में काम करन के दौरान अचानक उसे मिरगी का दौरा पड़ा, जिससे गिट्टी मिक्सर उसके उपर गिर गया. वहीं परिजनों का कहना है कि संतोष के मुंह से खुन निकल रहा था, इसके अलावा उसके शरीर में किसी तरह का चोट का निशान नहीं पाया गया है.



