
आदित्यपुर: आदित्यपुर के श्रीडुंगरी में बन रहे इंडस्ट्रियल पार्क और अन्य कंपनियों के अलावा श्रीडुंगरी सहित ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के तरफ भी जल्द ही नए पावर ग्रिड से बिजली मिलने लगेगी.

11 मेगावाट की क्षमता से बन रहे ग्रिड से दो फीडर नए इंडस्ट्रियल पार्क के लिए स्थापित किया जाएगा, जबकि एक फीडर से श्री डुंगरी एवं आसपास के इलाकों के अलावा पुराने इंडस्ट्रियल एरिया के लिए भी कनेक्शन पहुंचाने की तैयारी जोर शोर- से जारी है.

एसडीओ राजेश बिरुआ ने बताया, कि केबलिंग का काम 2 महीने के भीतर पूरा हो जाएगा, जबकि 6 महीने के भीतर ग्रिड बनकर तैयार हो जाएगा. इससे इंडस्ट्रियल एरिया सहित बड़े भाग को निर्बाध बिजली मिल सकेगी. उन्होंने बताया कि केबलिंग का काम अंतिम चरण में चल रहा है.




