
चाईबासा: सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बुरुहातु से कुईडबुसू जाने वाली कच्ची जर्जर सड़क अब पीसीसी सड़क बनेगी, जो जनहित में काफी महत्वपूर्ण सड़क है. इस सड़क का शिलान्यास मंगलवार को विधायक दीपक बिरुवा ने किया. शिलान्यास के बाद विधायक श्री बिरुवा ने दोनों गांव के मुंडा और स्थानीय ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा समस्या दूर करने की बात कही.
बुरुहातु से कुईडबुसू जाने वाली 2800 फीट जर्जर सड़क का शिलान्यास होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा. चूंकि इन दो गांव को जोड़ने वाली यह सड़क जर्जर और कच्ची थी. बारिश के दिनों में यह सड़क कीचड़मय हो जाती थी.
इस सड़क को बनवाने के लिए ग्रामीणों ने विधायक श्री दीपक बिरुवा से आग्रह भी किया था. मौके पर सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया.बुरुहातु से कुईडबुसू जाने वाली इस सड़क का निर्माण विशेष केंद्रीय सहायता, निधि वर्ष 2020-21 से किया जाएगा.इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि घनश्याम दरबार, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय,कार्यपालक अभियंता सुनील चंद्र नाथ, कनीय अभियंता पार्थ सत्पथी, संवेदक सुधीर कुमार सिंह, मुंडा गुरुचरण बारी, मुंडा प्रदीप आल्डा, झामुमो प्रखंड सचिव उदय बिरुली, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षजगन्नाथ सवैंया, विश्वनाथ तामसोय, मोहन सिंह हेंब्रम, बबलू आल्डा, माटा आल्डा, मंगल सिंह आल्डा समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.




