
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के जयनगर निवासी बैद्यनाथ मुर्मू की बेटी पुटी मुर्मू(30)विगत कई माह से कैंसर से पीड़ित है. कैंसर होने के कारण वह कई दिनों से बिस्तर पर पड़ी हैं. सूचना पाकर बहरागोड़ा विधायक समीर महंती गांव पहुंचकर पुटी मुर्मू से मिलकर उसकी स्वास्थ्य की जानकारी ली और आर्थिक मदद किया. विधायक ने परिवार को आश्वस्त किया है कि वे पुटी की इलाज के लिए यथासंभव प्रयास करेंगे कि उसका बेहतर इलाज जल्द से जल्द हो सके. इस अवसर पर अक्षय नायक,सोमाय मांडी,सावन हांसदा,सुनाराम मांडी,मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



