
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष 10 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना -प्रदर्शन. मौके पर नपं के उपाध्यक्ष सुमित लौधा और पार्षद देवानंद सिंह ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की मनमानी से जनता और जनप्रतिनिधि त्रस्त है. कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य ठप है. क्षेत्र के जनता वृद्धा, विधवा पेंशन से वंचित है. कोरोना काल में नपं प्रशासन द्वारा हॉल्डिंग टैक्स नही देने पर नगर वासियों से विलंब शुल्क लिया जा रहा है जिसका जन प्रतिनिधियों ने विरोध किया, इसके बावजूद भी विलंब शुल्क प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा लिये जाने से जनता के आक्रोश का कोपभाजन जन प्रतिनिधियों को भुगतना पड़ रहा है.
कहा कि नपं पदाधिकारी के मनमानी रवैया और तानाशाही से जनप्रतिनिधि त्रस्त है अविलंब नपं पदाधिकारी को हटाने,कहा कि पाइनियर कंपनी द्वारा नपं क्षेत्र में सही ढंग से डोर टू डोर कचड़ा का उठाव नही किया जा रहा, कंपनी को हटाया जाए, जुस्को कंपनी द्वारा की जा रही पाइप लाइन बिछाने के कार्य को पूर्ण किये बगैर योजना का उदघाटन कराया है जबकि कार्य अपूर्ण है और कंपनी द्वारा निर्मित टंकी लीकेज है इसपर जांच कर अविलंब कार्रवाई की जाए समेत 10 सुत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. जन प्रतिनिधियों ने कहा कि 15 दिनों के अंदर उनकी मांगे पूर्ण नही हुई तो वे सभी उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगे और नपं कार्यालय में तालाबंदी करेंगे. इस अवसर पर नपं की अध्यक्ष संध्यारानी सरदार,पार्षद मो गुलाब, मलय रूहीदास, असगर हुसेन, शंभु दास, शतदल महतो, बंदना मल्लिक, सुलेखा दास, उमा देवी समेत अन्य उपस्थित थे.



