
सरायकेला : आदिवासी सेंगल अभियान द्वारा गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय परिसर में सरना धर्म कोड लागू करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में सेंगेल अभियान के समर्थको ने सरकार से सरना धर्म कोड जल्द से जल्द लागू करने की मांग की. साथ ही इस बाबत लगातार संघर्ष करने की भी चेतावनी दी. आदिवासी सेंगेल अभियान के जिलाध्यक्ष बीजू बास्के ने कहा, कि अगर सरना धर्म कोड लागू नहीं होता है, तो 31 जनवरी को रेल रोड चक्का जाम किया जाएगा.

















