
आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित वरुण बेवरेज (पेप्सी) कंपनी परिसर में बुधवार शाम हुए हादसे में मारे गए चालक तारकेश्वर सिंह के आश्रितों को छह लाख रुपए मुआवजा एवं योग्यता के आधार पर आश्रित को नौकरी दिए जाने पर सहमति बन गई. गौरतलब है, कि गुरुवार सुबह से ही भाजपा, कांग्रेस एवं मजदूर संगठन के सदस्य कंपनी प्रबंधन पर मृतक के आश्रित को 25 लाख रुपए मुआवजा एवं नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर प्रबंधन पर दबाव बनाने में जुटे रहे. जिसे बाद में घटाकर 15 लाख कर दिया गया. कंपनी प्रबंधन इस पर राजी नहीं हुआ, जिसके बाद सभी कंपनी गेट पर ही धरने पर बैठ गए. अंततः छह लाख मुआवजा और योग्यता के आधार पर आश्रित को नौकरी देने पर सहमति बनी. जिसके बाद आंदोलन वापस ले लिया गया.













