जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंर्तगत नेहरु कॉलोनी में संपत्ति विवाद को लेकर भाई बहन आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घुसें चले. इस बीच दोनों के बीच पथराव भी हुआ. यह सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इधर सूचना पाकर गोलमुरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को पकड़कर थाना ले गई. एक पक्ष से वीणा गुप्ता ने बताया कि उसके भाई ने घर पर जबरन कब्जा कर लिया है. घर का बंटवारा हो चुका है जिसे सभी पांच बहनों को दिया गया है जबकि घर पर उसके भाई ने कब्जा कर ताला लगा दिया है. गुरुवार को जब वे लोग ताला तोड़कर घर पर घुस रहे थे.

इसी बीच उसके भाई, भतीजे और उसकी भाभी ने उसके साथ मारपीट की और पथराव किया जबकि दूसरे पक्ष से रेखा देवी ने बताया कि वे लोग घर पर थे. अचानक से वीणा देवी अपनी बहन और 15-20 अन्य युवकों के साथ घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे. इसी बीच सभी ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी. फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से थाना में लिखित शिकायत की गई है.

















