
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 37 साल होने की खुशी में गुरुवार को मारवाड़ी युवा मंच ने स्थापना दिवस मनाया. इसका आयोजन जुगसलाई के ऋषि भवन में किया गया. कार्यक्रम में अमित खंडेलवाल की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. साथ ही कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया गया. जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष अमित खंडेलवाल ने कहा कि मंच हमेशा समाज हित के लिए काम करता है, जिसकी प्रेरणा उन्हें समाज के वरिष्ठ अभिभावक एवम् शाखा के पूर्व अध्यक्षों से मिलती है. वहीं झारखंड के मंडलीय उपाध्यक्ष एवम् शाखा के पूर्व अध्यक्ष भाई लिप्पू शर्मा ने कहा कि नयी पीढ़ी को भी आगे बढ़कर आना होगा एवम् समाज हित की बागडोर संभालने का जिम्मा उठाना होगा. कार्यक्रम में सचिव निलेश राजगढ़िया, विवेक पुरोहित, सीताराम अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, अनिल मोदी, अरुण बांकरेवाल, कमल किशोर अग्रवाल, दीपक भलोटिया, वीणा खिरवाल, परमेंद्र शर्मा, उमेश खिरवाल, संदीप अग्रवाल, प्रकाश जोशी, महेश गोयल, बिमल जालान, महेश खिरवाल, स्वरूप गोलछा समेत अन्य उपस्थित थे.






