• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 3, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-congress-dr-ajoy-statement-अर्णब चैटगेट पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार हमलावर, डॉ अजय कुमार ने कहा-यह राजद्रोह, इसके दोषियों को सजा मिले-video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पूर्व सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने पत्रकार अर्णब गोस्वामी और आर भारत के खिलाफ हमला बोला है. डॉ अजय कुमार ने अर्णब गोस्वामी पर हमला बोलते हुए संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ धर्मेंद्र खटिक, सुरेश धारी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे. प्रेस वार्ता करते हुए गर्मजोशी से कहा कि हमारे भारत के इतिहास में जर्नलिज्म के लिए एक लांछनास्पद घटना है. इतनी कठिनाई से हम हमारी स्वतंत्रता लाए और वहां कुछ सिद्धांत, कुछ कानून बनाए, उसमें से एक बहुत जरुरी कानून जो है “ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट”. जब भी इस देश में क्योंकि लड़ाई का निर्णय लेना पड़ता है, इंटेलिजेंस का सहारा लेकर अपने देश की रक्षा के लिए कुछ काम करना पड़ता है, तो उसमें प्रमुख चार लोग रहते हैं, चार मिनिस्टर रहते हैं, जो सीक्रेसी की बात कहते हैं, इंक्लूडिंग एनएसए, नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर, तो जो अर्नब गोस्वामी ने किया, वो केवल देश के लिए नहीं, वो पूरे जर्नलिज्म के लिए एक लांछनास्पद चीज है. ऐसे इतने साल में किसी जर्नलिस्ट ने, किसी संस्था ने इस तरह का नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के बारे में उल्लंघन नहीं किया है, ऐसी घटना इस देश में नहीं हुई थी. डॉ अजय कुमार ने कहा कि हमने 2-3 युद्ध भी देखे, अलग-अलग पार्टी की सरकारें देखी, उसमें भी इस तरह की बात, ऑफिशियल सीक्रेट डिस्क्लोज करने की बात नहीं हुई. डिफेंस मिनिस्टर थे और क्या सिस्टम होता है, वो भी कहा, तो विशेषतः बालाकोट के बारे में और पुलवामा पर खुशियां मना रहे थे, लेकिन देश के 40 लोग, हमारे जवानों की मृत्यु हो गई थी, दुख में थे, दुख मना रहे थे और कई लोग फोन पर बात कर रहे थे कि हमारे देश का भी भला हो जाएगा. कैसा भला हो जाएगा और कौन भला करेगा, ये भी संभाषण है उसमें. तो ये एंटनी जी ने जो कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए, पर्टिकुलर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के बारे में, जो ये लीकआउट हो गया है, ये हमारे देश के लिए और अगली आने वाली सरकारों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण बात है तो पार्लियामेंट में तो इसको उठाएंगे, लेकिन सरकार ने जो इस पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के बारे में जो करना है, जो अभी तक नहीं किया है और ये सभी कहीं मुंबई के रिकोर्ड में डिस्क्लोज हो रहे हैं, कहीं यहाँ के रिकोर्ड में डिस्क्लोज हो रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि इतना सब होने के बाद तुरंत वो इसकी जांच करेंगे और देश को बताएंगे कि किस तरह का काम किया है. लेकिन हम तो चाहते हैं कि जो गुनाह किया है उन्होंने, उसकी सजा मिलनी चाहिए.

डॉ अजय कुमार ने कहा कि मैं आपकी आज्ञा से जो न्यायिक व्यवस्था है, उसके संदर्भ में जो कुछ सामने आया है, उस पर कुछ शब्द बोलना चाहूंगा. आप सब भली भांति जानते हैं कि न्यायपालिका का क्या महत्व है हमारे गवनेंस में, हमारे संविधान और हमारी व्यवस्था में और हम सभी लोग इस देश में, जहाँ एक तरफ पार्लियामेंट पर निर्भर हैं, संसद पर अपना विश्वास रखते हैं. दूसरी तरफ न्यायपालिका पर हमारा विश्वास है कि जहाँ कभी कोई ऐसी बात उठती है, जिस पर हम समझते हैं कि हमें कष्ट है, खेद है, तो हम न्यायपालिका के सामने जाया करते हैं, हमें विश्वास है न्यायपालिका में। समय-समय पर बहुत सारी बातें उठती हैं, अफवाहें उठती हैं, लेकिन हमेशा हमारा ये मत रहा है कि न्यायपालिका में अगर विश्वास खो दिया हमने, तो फिर कुछ बचेगा नहीं. संविधान की सुरक्षा न्यायपालिका से होती है और हम न्यायपालिका का आदर करते हैं, हम सम्मान करते हैं और पूरा विश्वास न्यायपालिका में रखते हैं. इसी संदर्भ में ये कहते हुए बड़ा कष्ट हो रहा है, बड़ा खेद है, बड़ा दर्द है कि ऐसी गैर जिम्मेदाराना बात हुई है, जहाँ पर न्यायपालिका में जो कुछ चल रहा है, कोई केस चल रहा है, जिसमें ये लोग संबंधित हैं, उसके बारे में जो टिप्पणियां आई हैं, वो टिप्पणी बहुत कष्टदायक है और इसलिए कुछ प्रश्न उठते हैं और वो प्रश्न ये हैं –क्या जो बात हुई है, उससे ये स्पष्ट होता है कि न्यायपालिका पर दबाव डालने का प्रयास या उन पर इन्फ्लुएंस डालने का प्रयास किया गया है, जो अवैध है और क्या इस प्रयास से कोई गलत निर्णय न्यायपालिका से लेने में ये लोग सफल रहे, कामयाब रहे? एक बहुत बड़ा प्रश्न है. डॉ अजय कुमार ने कहा कि ये कहते हैं कि मैं 18 घंटे काम करता हूं. आप समझ रहे होंगे कि कौन कहता है. क्या काम करते हैं, ये इन चैट से मालूम पड़ जाता है. ये प्रधानमंत्री हैं, इस विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुने हुए प्रधानमंत्री हैं. उनके पास इतना समय है कि अर्नब गोस्वामी, बार्क, टीआरएआई, ये सारे मुद्दे उनके दरवाजे पर ले जाते हैं. जरा मुसीबत आई, राइवल चैनल से, पहुंच गए प्रधानमंत्री का नाम लेने. ये प्रधानमंत्री का नाम लेने की जुर्रत एक बिजनेसमैन, एक लॉबिस्ट माफ कीजिएगा, को कैसे आ जाती है?
तुम मुझे फर्जी टीआरपी करने दो, मैं आपको फर्जी पब्लिक अपोनियन बना कर दूंगा. क्या था क्विड प्रो को (Quid pro quo), ये हो क्या रहा था? होम मिनिस्टर तो अब बने, लेकिन इससे पहले 2019 तक अमित शाह का नाम इस देश के सबसे second most important man called अमित शाह और उनके जो चैट्स आए हैं, अर्नब गोस्वामी और पार्था दास गुप्ता के, अमित शाह के विषय में, चौंका देते हैं. पार्टी के प्रसिडेंट हैं आप, आपका क्या हक बनता है कि टीआरएआई, जो कि एक अटॉनोमस एजेंसी है, उसकी गतिविधियों में आप हस्तक्षेप कर रहे हैं, उसको इन्फ्लुएंस कर रहे हैं, उस पर दबाव डाल रहे हैं क्योंकि अर्नब गोस्वामी चाहता है आप उस पर दवाब डालें. ये किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काम है? पार्था दास गुप्ता को मिलवाने ले जाया रहा है अमित शाह से, क्यों साहब, क्या बात हुई वहाँ? आप अपने राइवल को फिक्स कर रहे हैं. अलग-अलग चैनल के बारे में जिक्र है कि उनको फिक्स करिए. पार्थ को, टीआरएआई को फिक्स करिए, उस पर दबाव डालिए.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
e-commerce-policy-ई-कॉमर्स नीति तथा एफ़डीआई से सम्बंधित नया प्रेस नोट सरकार जल्द करेगी जारी, सरकार को चकमा देना अब असंभव, पीयूष गोयल ने कैट को दिया आश्वासन, केंद्रीय मंत्री के समक्ष कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया बोले

tata-workers-union-election-टाटा वर्कर्स यूनियन की मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, सत्ता पक्ष के अरविंद पांडेय एंड टीम ने कहा-चुनाव में घोर अराजकता, चुनावी कार्यक्रम बदला जाये-video

tata-workers-union-election-टाटा वर्कर्स यूनियन की मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, सत्ता पक्ष के अरविंद पांडेय एंड टीम ने कहा-चुनाव में घोर अराजकता, चुनावी कार्यक्रम बदला जाये-video

jamshedpur-no-helmet-no-petrol-जमशेदपुर में अब हेलमेट नहीं पहनेंगे तो पेट्रोल नहीं मिलेगा, 1 फरवरी से बाइक में पीछे बैठने वाले का भी हेलमेट पहनना अनिवार्य

jamshedpur-no-helmet-no-petrol-जमशेदपुर में अब हेलमेट नहीं पहनेंगे तो पेट्रोल नहीं मिलेगा, 1 फरवरी से बाइक में पीछे बैठने वाले का भी हेलमेट पहनना अनिवार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News