
चाकुलिया : चाकुलिया डाक बंगला परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में चार दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि बहरागोड़ा विधायक सह सोसाइटी के संरक्षक समीर महंती, बीडीओ देवलाल उरांव और थाना प्रभारी रंजित उरांव ने उदघाटन किया. अतिथियों ने कबूतर और बैलून उड़ाकर महोत्सव का शुभारंभ किया. विधायक समीर महंती ने कहा कि सोसाइटी के बैनर तले पिछले 15 वर्षो से गूंज महोत्सव का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच देने का काम किया गया है.

मंच से उभर कर कई कलाकार सामने आये हैं और अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं. कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर महोत्सव का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ -साथ उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते है. विधायक ने कहा कि इस वर्ष कोरोना के कारण कार्यक्रम में कटौती की गई है और सरकार द्वारा पारित कोविड 19 के नियमों के पालन करते हुए मेला सह महोत्सव मनाई जा रही है. कहा कि अगले वर्ष पुन: सोसाइटी के बैनर तले भव्य तौर पर महोत्सव मनाया जाएगा. अवसर पर मनिन्द्र नाथ पालित, शिवशंकर पोलाई, सुनील बेरा, जिप सदस्य शिवचरण हांसदा, मुखिसा श्याम मांडी, पार्षद असगर हुसैन, मो गुलाब, गौतम दास, संजय लौधा,देवाशिस दास, बाप्पी महंती, विशाल बारिक, राजु कर्मकार, धनंजय करूणामय, मिथुन कर, दीप चक्रवर्ती, रत्नेश सिंह, पप्पू सिंह, पतित दास, मोहन मईति समेत अन्य उपस्थित थे.




