
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बाग-ए-जमशेद चौक के पास गुरुवार की शाम तेज़ रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक करीब 100 मीटर दूर जा गिरी. इस दुर्घघटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल से गुजर रहे टाइगर मोबाइल के जवान सलमान ने तत्काल दोनों को गोद में उठाया और वहां से गुजर रही ऑटो में लादकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार साकची की ओर से बिष्टुपुर की ओर जा रहे थे. बाग-ए-जमशेद चौक के पास अचानक उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गयी. चालक ने हेलमेट पहना हुआ था जो कि चकनाचूर हो गया. समाचार लिखे जाने तक दोनों की घायलों की पहचान नहीं हो सकी है.



