
जमशेदपुर : गालूडीह थाना अंतर्गत उल्दा के पास एनए-33 के किनारे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी. इस घटना में गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी सपन यादव घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से सपन को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सपन अपनी कार में सवार होकर घाटशिला की ओर जा रहा था. उल्दा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे खेत में जा घुसी. इस घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



