
जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित होटल बुल्वर्ड में झारखण्ड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से उत्कृष्ट साहित्य सेवा सम्मान लोकार्पण सह कवि समेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत शहर की उभरती लेखिका अंकिता सिंह की पुस्तक “कोरोन काल” का विमोचन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यातिथि महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, सिंगभूम वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, रांची की कवयित्री सुरिंदर कौर नीलम व नवीन अग्रवाल, कवि मनीष समेत शहर के जाने माने-लोग उपस्थित थे।












