
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय ख़ान को बेल्डीह क्लब यूनाइटेड क्लब, ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारी यूनियन का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को तिलक पुस्तकालय में उनका अभिनन्दन किया. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष रुहुल जमील अहमद ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया और इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गुलदस्ता फूलों का मामला भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर आरबी सिंह, रियाज़ उद्दीन खां, वीजेन्द्र तिवारी, सुल्तान अहमद, आशीष ठाकुर, एसआरके कमलेश, पवन कुमार, बबलू, भरत सिंह, अल्पना गुहा, सुशीला पांडे, राकेश साहु, वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद समेत अन्य उपस्थित थे.





