
जमशेदपुर : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को जदयू ने गोविंदपुर से गोलपहाड़ी तक जर्जर सड़क एवं पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने को लेकर गधड़ा में एकदिवसीय धरना देने की घोषणा की है. इस संबंध में अनुमंडलाधिकारी को पत्र देकर पार्टी की ओर से विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचना की दी गयी है. बताया गया है कि बार-बार उक्त जर्जर सड़क के कालीकरणयुक्त निर्माण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक का ध्यान आकृष्ट कराया गया, परंतु पंचायत क्षेत्र की इस जर्जर सड़क के निर्माण के प्रति उदासीनता बरती गयी. फलस्वरूप बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जा रहा है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





