
रांची : झारखंड के तमाड़ के पास स्थित दिऊड़ी मंदिर के दानपेटी को करीब 300 वर्ष बाद खोला गया. दिऊड़ी मंदिर का दान पेटी नवगठित कमेटी की मौजूदगी में खोला गया. इतने वर्ष बाद दान पेटी खोलने पर उसमें 4 लाख 27 हजार 803 रुपये निकले. इस राशि की गिनती करने में ही उनका हाल-बेहाल हो रहा था. इससे पहले किसी भी कमेटी द्वारा इस दान पेटी को खोला नहीं गया था. इससे पूर्व इन राशियों का हिसाब-किताब नहीं किया जाता था. नवगठित कमेटी की देखरेख में ऐसा पहली बार दान पेटी को खोला गया और उसके पैसों को निकाला गया है. इसमें श्रद्धालुओं द्वारा दानपेटी में दी गयी दान की गिनती करने के लिए अंचल कार्यालय से अंचलाधिकारी (सीओ) किशोर सिंह की देखरेख में की गयी. दान पेटी में जमा की गयी राशि को बैंक ऑफ इंडिया रायडीह, तमाड़ शाखा में कमेटी के संयुक्त खाते में जमा की गयी हैं. इस कार्य को करने के लिए कमेटी के सदस्यों ने पहले पूर्जा अर्चना किया गया, उसके बाद दान पेटी खोली गयी. इस कार्य को करने में विधायक विकास मुंडा, प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में सीओ कमल किशोर सिंह, बीडीओ राहुल कुमार, विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो, मृत्युंजय महतो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. दिऊड़ी मंदिर आस्था का केंद्र माना जाता है. खास तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने सारे काम यहां पूजा अर्चना करने के बाद ही शुरू करते है और उनके सहोयग से ही मंदिर का विकास हुआ है. इसके बाद से वहां आस्था में बढ़ोत्तरी हुई है और यह एक बड़ा पर्यटन स्थल के रुप में विकसित हो चुका है. यहीं वजह है कि इस मंदिर पर देश के लोगों की नजरें होती है.





