
जमशेदपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग द्वारा जिला परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता को लेकर मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस दौरान समाहरणालय में आने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. लोगों को बताया गया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाने देना चाहिए साथ ही वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते वक्त हमेशा ध्यान सड़क पर रहे. इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए स्वयं तथा दूसरे वाहन सवारों को भी सुरक्षा प्रदान करने को लेकर जागरूक किया गया. ज्ञात हो कि परिवहन विभाग की ओर से 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है.



