
जमशेदपुर : राम मंदिर निधि समर्पण अभियान को लेकर एक कार्यक्रम रॉयल योगा में हुई, जिसमें रॉयल योगा के संस्थापक जीतू वर्मा के द्वारा 111111 रूपय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को प्रभु श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के लिए समर्पण किया गया। कर्यक्रम में जीतू वर्मा के पिता राम सिंह प्रसाद ने रॉयल योग का चेक प्रान्त संगठन मंत्री देवी सिंह को दिया। कर्यक्रम के पश्चात सभी छात्र-छात्रओं ने श्री राम मंदिर अयोध्या के लिए निधि समर्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री देवी सिंह, संघ के विभाग प्रचारक आशुतोष, विहिप महानगर मंत्री जनार्दन पांडे, प्रसेनजीत, दीपक, राजू, रवीन्द्र, कदमा नगर अध्यक्ष दीपल विश्वास, मंत्री रवि, जम्बूद्विप बजरंग दल से अमित यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम में देवी सिंह ने हिंदू समुदाय के सभी लोगों से आह्वान किया कि इस निधि समर्पण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. कार्यक्रम के बाद के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर राम मंदिर के लिए योगदान किया.











