
जमशेदपुर : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति की एक विशेष बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्री नगर कदमा में हुई। बैठक में अभियान के निमित्त विस्तृत चर्चा लोगों के बीच हुई। ज्ञात हो कि विश्व का सबसे बड़ा निधि समर्पण अभियान पूरे विश्व में चल रहा है। इसके अंतर्गत जमशेदपुर महानगर में यह अभियान गति पकड़ चुका है, जिसके अंतर्गत जो लक्ष्य जमशेदपुर के मंदिर निर्माण समिति ने चार करोड़ रुपये संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया था, जो अभी एक करोड़ रुपया पार हो गया है और मात्र तीन करोड़ बचा हुआ है। इसके उपरांत समस्त वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के एक महानगर के विशेष लोगों की समिति बनी जिसमें अध्यक्ष खजांची लाल मित्तल, उपाध्यक्ष डॉ एसके प्रसाद, डॉ रागिनी भूषण, मंत्री जनार्दन पांडेय, संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष हरेराम ओझा को बनाया गया। सदस्य में अर्पणा सिंह, श्री नटराजन, अवतार सिंह गांधी, अजय गुप्ता, अवतार सिंह परमार, शिव प्रसाद तिवारी, मुन्ना सिंह, मंजीत सिंह, राम सिंह मुंडा, एवं गुलशन को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के निमित्त अभियान के महानगर कार्यवाह रविंद्र ने संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन तथा विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री एवं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति के जमशेदपुर महानगर प्रमुख जनार्दन पांडे ने किया। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री देवी ने समस्त उपस्थित जनों का मार्गदर्शन किया। तत्पश्चात मंच पर उपस्थित विभाग संघचालक अध्यक्ष ने उक्त नामों की घोषणा कर सबके समक्ष रखा एवं समस्त उपस्थित जनों ने दोनों हाथ ऊपर कर उठा कर की ध्वनि के साथ इस घोषणा को स्वीकृति प्रदान की।




