
जमशेदपुर:सरायकेला खरसांवा जिले के कपाली थाना अंतर्गत डोबो के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद ट्रेलर मौके से फरार हो गया. इधर घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है. घायलों में अर्जुन सिंह, गुरुचरण मांझी, बुधुराम टुडू, बलदेव मुर्मू, जगदीश मांझी, जठुनाथ मुर्मू के अलावा अन्य दो लोग शामिल है. इनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी नीमडीह के रघुनाथपुर के रहने वाले है. सभी मजदूरी करते है और काम के लिए मुंबई जा रहे थे. टाटानगर स्टेशन से सभी को ट्रेन पकड़नी थी. ऑटो पर सवार होकर सभी टाटानगर स्टेशन जा रहे थे. डोबो के पास पीछे से एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी. फिलहाल सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.





