
जमशेदपुर:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट पर खरकई नदी में नहाने गए एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई. घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान बर्मामाइंस निवासी 55 वर्षीय महेंद्र भुईंया के रुप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र अपनी बेटी के घर आया हुआ था.
दोपहर में वह अपनी बेटी को यह बोलकर घर से निकला था कि नदी में नहाकर वापस आ जाएगा. नदी में नहाने के दौरान वह नदी की गहराई में चला गया. वहां नहा रहे लोगों ने उसे नदी से निकाला पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






