
जमशेदपुर : घाटशिला-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम एक कार डम्पर से टकरा गई. इस घटना में कार सवार 6 लोग घायल हो गए. घायल दिनेश कुमार पटनायक, बुलुरानी देवी, विकास दास, लिपा दास और दो बच्चे रोनी दास और नितेश दास को इलाज के लिए धालभूमगढ़ सीएचसी ले जाया गया. सभी को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया.जहां सभी का इलाज जारी है. भापजा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा घायलों को लेकर एमजीएम पहुंचे. कार पर पश्चिम बंगाल के गिधनी में रहने वाला परिवार सरायकेला के इचा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. कार विकास चला रहा था. धालभूमगढ़ से थोड़ी दूर एनएच पर कार डंफर से टकरा गई. विकास ने बताया की उसकी भगनी की शादी ईचा में हुई है. आज रिसेप्शन पार्टी थी. पार्टी में शामिल होने पूरा परिवार कार से इचा जा रहा था. धालभूमगढ़ से थोड़ी दूर एनएच पर डंपर चालक ने अचानक डंपर घुमा दिया, जिस कारण कार डंपर से टकरा गई. घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला. इधर सूचना पा कर भाजपा साकची मंडल जेल चौक से अध्यक्ष बजरंगी पांडेय,पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, संतोष सिंह, समल किशोर, अरुण सिंह एवं अन्य लोग घायलों का हाल चाल जानने पहुंचे.





