
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा अब फिर से कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. जहां स्कूलों के खुलने से कोरोना के नियमों के सख्ती से पालन के लिए दिशा-निर्देश दे दिया गया है. वहीं गुरुवार को जिला मुख्यालय एवं जिला परिवहन विभाग कार्यालय में भी नियमों की अनदेखी कर रहे लोगों पर करवाई की गई. गौरतलब है कि वर्तमान मे कई राज्यों में कोरोना के नए मामले तेजी से एक बार फिर बढ़ रहे हैं और इस कारण जमशेदपुर जिला प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है. जिले के एडीएम तथा एसडीओ के द्वारा जिला मुख्यालय परिसर एवं जिला परिवहन विभाग में अभियान चलाकर बिना मास्क व सामाजिक दूरी का पालन नही करने वालों पर करवाई की गई. साथ ही फाइन भी वसूला गया. वहीं जिले के एडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटेगा. साथ ही एक मार्च से स्कूल खुलने से पूर्व ही सभी स्कूल प्रबंधन को नियमों का सख्ती से पालन का निर्देश दिया गया है.




